scorecardresearch
Friday, 3 April, 2026
होमदेशअसम: नाडौर निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार पर हुआ हमला

असम: नाडौर निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार पर हुआ हमला

Text Size:

गुवाहाटी, 30 मार्च (भाषा) असम की नाडौर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील कुमार छेत्री पर सोमवार को चुनाव प्रचार के दौरान अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि हमले में छेत्री घायल हो गये।

कांग्रेस उम्मीदवार के काफिले पर सोमवार शाम को निर्वाचन क्षेत्र के नपाम बाईपास पर कथित रूप से हमला किया गया और उसके बाद झड़प हुई।

छेत्री जमीन पर गिर पड़े और दर्द से कराहते हुए देखे गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल के समर्थकों ने यह हमला किया है और इसमें शामिल लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह करते हुए कहा कि कानून की नजर में सभी समान हैं और सत्ताधारी एवं विपक्षी दोनों दलों के सदस्यों के साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए।

गोगोई ने कहा कि चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवार पर हमला राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में बहुत कुछ बताता है।

असम विधानसभा चुनाव में छेत्री का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता पद्मा हजारिका से है। राज्य में मतदान नौ अप्रैल को होगा।

भाषा जितेंद्र अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments