scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशअसम के मुख्य सचिव रवि कोटा का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ाया गया

असम के मुख्य सचिव रवि कोटा का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ाया गया

Text Size:

गुवाहाटी, तीन फरवरी (भाषा) असम के मुख्य सचिव रवि कोटा का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ाया गया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गयी।

कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि कोटा का कार्यकाल एक मई से 31 अक्टूबर तक छह महीने के लिए बढ़ाया गया है।

कोटा, 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने वाले थे।

रविवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक, कोटा 1993 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं, जिन्होंने एक अप्रैल, 2024 से असम के मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला था।

असम विधानसभा की 126 सीट के लिए चुनाव इस साल मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है।

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments