scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशअसम: नौवीं कक्षा के छात्र का शव छात्रावास में मिला, रैगिंग के कारण आत्महत्या का संदेह

असम: नौवीं कक्षा के छात्र का शव छात्रावास में मिला, रैगिंग के कारण आत्महत्या का संदेह

Text Size:

सिलचर (असम), 11 मार्च (भाषा) असम के कछार जिले के एक आवासीय स्कूल में नौवीं कक्षा के एक छात्र का शव उसके छात्रावास में मिला और संदेह जताया जा रहा है कि उसने रैगिंग के कारण आत्महत्या की है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि छात्र अरिंदम दास सिलचर कस्बे के पास एक गांव का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि उसका शव आज सुबह लखीपुर थाना क्षेत्र के पायलापूल में स्थित स्कूल के छात्रावास के बाथरूम में लटका हुआ मिला।

मृतक के भाई अजय दास ने कहा, ‘वह छुट्टियों के बाद आठ मार्च को स्कूल लौटा था। मेरा मानना ​​है कि उसने रैगिंग के कारण आत्महत्या की है।’

स्कूल के प्रधानाध्यापक विश्वास कुमार ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि पुलिस और नागरिक प्रशासन के अलावा स्कूल अधिकारियों द्वारा भी गहन जांच की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘हमारे स्कूल में रैगिंग विरोधी एक मजबूत समिति है। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया है और जांच जारी है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments