scorecardresearch
Saturday, 4 April, 2026
होमदेशअसम विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

असम विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Text Size:

गुवाहाटी, 19 फरवरी (भाषा) असम की 15वीं विधानसभा बृहस्पतिवार को 2026-27 के अंतरिम बजट को पारित करने के बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

विधानसभा अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी ने चार दिवसीय बजट सत्र के समापन की घोषणा करने से पहले अध्यक्ष के रूप में अपने अनुभव के बारे में बात की और पिछले पांच वर्षों में सहयोग के लिए प्रत्येक सदस्य को धन्यवाद दिया।

उन्होंने सदन में दिये अपने विदाई भाषण में कहा,‘‘जब मुख्यमंत्री ने मुझे इस पद का प्रस्ताव दिया, तो मैंने अनुभवहीनता के कारण शुरू में इसे ठुकरा दिया था। लेकिन, उन्होंने जोर दिया कि राज्यसभा सदस्य के रूप में मेरा लंबा अनुभव मददगार होगा, और अंततः मैंने हां कर दिया।’’

असम में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

भाषा धीरज अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments