scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशअशोक गहलोत ने रसोई गैस के गहराते संकट पर चिंता जताई, लोगों से जिम्मेदारी से इस्तेमाल की अपील

अशोक गहलोत ने रसोई गैस के गहराते संकट पर चिंता जताई, लोगों से जिम्मेदारी से इस्तेमाल की अपील

Text Size:

(फाइल फोटो के साथ)

जयपुर, 11 मार्च (भाषा) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पश्चिम एशिया में संघर्ष के चलते रसोई गैस के संकट पर चिंता जताते हुए लोगों से इसका और पेट्रोल-डीजल का उपयोग पूरी जिम्मेदारी एवं मितव्ययता के साथ करने की अपील की है।

उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार से उन ढाबों पर रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने की भी मांग की है जिनमें मजदूर रोजाना खाना खाते हैं।

गहलोत ने कहा कि खाड़ी देशों में युद्ध के कारण भारत में रसोई गैस (एलपीजी) आपूर्ति पर गहराता संकट बेहद चिंताजनक है।

उन्होंने केंद्र सरकार पर स्थिति का आकलन करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण है कि मोदी सरकार इस संभावित राष्ट्रीय संकट को लेकर भी हमेशा की तरह लापरवाह और असंवेदनशील बनी हुई है। समय रहते स्थिति का आकलन न कर पाना केंद्र सरकार की स्पष्ट ‘सामूहिक विफलता’ है।’’

गहलोत ने कहा,‘‘वर्तमान परिस्थितियों में मेरी आमजन से अपील है कि रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल का उपयोग पूरी जिम्मेदारी और मितव्ययता के साथ करें।’’

उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार दिहाड़ी मजदूरों द्वारा रोजाना खाना खाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ढाबों में एलपीजी गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करे।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘साथ ही, राजस्थान सरकार से मेरा विशेष आग्रह है कि कम से कम ‘इंदिरा रसोई’ (वर्तमान नाम अन्नपूर्णा रसोई) में गैस की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, क्योंकि लाखों जरूरतमंद, छात्र और श्रमिक भोजन के लिए इन्हीं पर निर्भर हैं।’’

भाषा पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments