scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशअरुणाचल के राज्यपाल ने पर्यटन संचालकों से दीर्घकालिक पर्यटन पर ध्यान केंद्रित करने को कहा

अरुणाचल के राज्यपाल ने पर्यटन संचालकों से दीर्घकालिक पर्यटन पर ध्यान केंद्रित करने को कहा

Text Size:

ईटानगर, 11 मार्च (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनाइक (सेवानिवृत्त) ने बुधवार को पर्यटन संचालकों से राज्य में दीर्घकालिक और जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

एक आधिकारिक रिपोर्ट में कहा गया है कि यहां लोक भवन में ‘नॉर्थ ईस्ट इंडिया टूरिज्म कॉन्फेडरेशन’ और अरुणाचल प्रदेश टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें दीर्घकालिक पर्यटन प्रथाओं, सामुदायिक भागीदारी, साहसिक पर्यटन के विकास, कौशल प्रशिक्षण और रणनीतिक प्रचार पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘इन पहलों से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण होगा और अरुणाचल प्रदेश में संतुलित विकास सुनिश्चित होगा।’

राज्यपाल ने कहा कि राज्य में पर्यटन संचालक (टूर आपरेटर्स) संगठन दीर्घकालिक, जिम्मेदार और समुदाय-आधारित पर्यटन को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, साथ ही आगंतुकों के समग्र अनुभव को भी बेहतर बना सकते हैं।

उन्होंने राज्य के नाजुक हिमालयी पर्यावरण की रक्षा के लिए पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन पद्धतियों को अपनाने के महत्व पर जोर दिया।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments