scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशअरुणाचल के उपमुख्यमंत्री चोवना मीन बुद्ध के देवनिमोरी निशानियों को वापस लाने कोलंबो पहुंचे

अरुणाचल के उपमुख्यमंत्री चोवना मीन बुद्ध के देवनिमोरी निशानियों को वापस लाने कोलंबो पहुंचे

Text Size:

ईटानगर, नौ फरवरी (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री चोवना मीन सोमवार को एक आधिकारिक भारतीय शिष्टमंडल के हिस्से के तौर पर कोलंबो पहुंचे। वह श्रीलंका से भगवान बुद्ध की पवित्र देवनीमोरी निशानियों को प्राप्त करने और उन्हें वापस लाने में मदद करने के लिये गये हैं ।

मीन ने इस मौके को ‘‘बहुत ज्यादा आध्यात्मिक और राष्ट्रीय महत्व’’ वाला और सभ्यतागत महत्व वाला करार दिया।

मीन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “श्रीलंका से भगवान बुद्ध के पवित्र देवनिमोरी निशानियों की वापसी के लिए मध्य प्रदेश के राज्यपाल माननीय मंगुभाई छगनभाई पटेल जी के साथ श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा।”

इस पहल का हिस्सा बनने पर उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘श्रीलंका से भगवान बुद्ध के पवित्र देवनिमोरी निशानियों को वापस लाने वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनकर मैं स्वयं को अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।’

उपमुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनाए जाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments