scorecardresearch
Saturday, 7 February, 2026
होमदेशअमृतपाल, उसके समर्थकों को गिरफ्तार करो, अन्यथा कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी: वडिंग

अमृतपाल, उसके समर्थकों को गिरफ्तार करो, अन्यथा कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी: वडिंग

Text Size:

चंडीगढ़, एक मार्च (भाषा) कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बुधवार को कहा कि यदि अजनाला मामले में कट्टर उपदेशक अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।

वडिंग ने राज्य के पुलिस प्रमुख को लिखे पत्र में यह बात कही।

उन्होंने दावा किया कि अजनाला की घटना ने आम आदमी पार्टी (आप) की राज्य सरकार पर पंजाब के आम लोगों के विश्वास को हिला दिया है। उन्होंने कहा कि विडंबना यह है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोग ‘‘खुलेआम’’ घूम रहे हैं और सरकार एवं पुलिस को ‘‘अपमानित कर’’ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस की पंजाब इकाई अंतिम चेतावनी दे रही है कि या तो आप पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मामले में अमृतपाल समेत सभी दोषियों को गिरफ्तार करें, अन्यथा हम कांग्रेसियों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।’’

भाषा सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments