scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमदेशसेना के त्वरित प्रतिक्रिया दलों ने अमरनाथ यात्रा के दौरान संभावित खतरों को विफल कर दिया

सेना के त्वरित प्रतिक्रिया दलों ने अमरनाथ यात्रा के दौरान संभावित खतरों को विफल कर दिया

Text Size:

जम्मू, 16 जुलाई (भाषा) थलसेना के त्वरित प्रतिक्रिया दलों (क्यूआरटी) ने अमरनाथ यात्रा के दौरान संभावित खतरों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया और तीर्थयात्रियों को समय पर सहायता प्रदान की। एक रक्षा प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने कहा कि ‘क्यूआरटी’ के कामकाज में निरंतर सतर्कता बनाए रखना, नियमित गश्त करना, स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय करना और किसी भी आपातकालीन स्थिति पर तुरंत प्रतिक्रिया देना शामिल है।

एक जुलाई को 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 2.15 लाख से अधिक तीर्थयात्री दक्षिण कश्मीर में 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ के गुफा मंदिर के दर्शन कर चुके हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि क्यूआरटी ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर जारी यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने में उल्लेखनीय सतर्कता का प्रदर्शन किया है।

प्रवक्ता ने कहा, “क्यूआरटी ने संभावित खतरों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया है और तीर्थयात्रियों को समय पर सहायता प्रदान की है। यह सभी तीर्थयात्रियों की सुरक्षा व कल्याण के प्रति क्यूआरटी की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

भाषा जोहेब सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments