scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशसेना ने पूर्वी सिक्किम में भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटकों, स्थानीय लोगों को सुरक्षित बचाया

सेना ने पूर्वी सिक्किम में भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटकों, स्थानीय लोगों को सुरक्षित बचाया

Text Size:

गंगटोक, 22 अप्रैल (भाषा) पूर्वी सिक्किम में अचानक हुई भारी बर्फबारी के कारण लगे भीषण जाम में बड़ी संख्या में फंसे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भारतीय सेना ने सुरक्षित बचाया।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि सेना के जवानों ने जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (जीआरईएफ) और सिक्किम पुलिस की मदद से मंगलवार शाम को बचाव अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि खराब मौसम और कठिन परिस्थितियों के बीच यह अभियान चलाया गया, जिसके जरिए फंसे हुए लोगों को सुरक्षित गंगटोक वापस पहुंचाया गया।

समय पर किए गए इस हस्तक्षेप से जवाहरलाल नेहरू रोड पर यातायात सुचारू रूप से बहाल हो गया, जो एक प्रमुख संपर्क मार्ग है।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments