राजौरी/जम्मू, चार मार्च (भाषा) भारतीय सेना ने मंगलवार तड़के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करने की कोशिश कर रहे संदिग्ध आतंकवादियों पर गोलीबारी की। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
अधिकारियों ने बताया कि संदिग्धों को तड़के करीब सवा चार बजे तुर्कंडी अग्रिम क्षेत्र से भारत की तरफ घुसपैठ करने की कोशिश करते देखा गया। उन्होंने बताया कि नियंत्रण रेखा की रक्षा कर रहे सेना के जवानों ने घुसपैठ के प्रयास को विफल करने के लिए गोलीबारी की।
उन्होंने बताया कि इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है और एक व्यापक तलाश अभियान चलाया जा रहा है।
इससे पहले 19-20 फरवरी को, सेना के जवानों ने राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी थी और उस दौरान कुछ हथियार व गोला-बारूद जब्त किए गए थे।
भाषा अमित खारी
खारी
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
