scorecardresearch
शुक्रवार, 9 मई, 2025
होमदेशसेना प्रमुख ने मेजर राधिका सेन को किया सम्मानित

सेना प्रमुख ने मेजर राधिका सेन को किया सम्मानित

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने भारतीय शांति सैनिक मेजर राधिका सेन को सोमवार को सम्मानित किया जिन्हें पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र द्वारा एक प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया था।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने मेजर सेन को बृहस्पतिवार को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ‘2023 यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड’ प्रदान किया था।

मेजर सेन कांगो गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र संगठन स्थिरीकरण मिशन में सेवा दे चुकी हैं।

सेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने मेजर राधिका सेन को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में प्रतिष्ठित ‘यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर नयी दिल्ली में सम्मानित किया।’

वर्ष 1993 में हिमाचल प्रदेश में जन्मीं मेजर सेन आठ साल पहले भारतीय सेना में शामिल हुई थीं। उन्होंने जैव प्रौद्योगिकी इंजीनियर के रूप में स्नातक किया और आईआईटी मुंबई से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की तथा सशस्त्र बलों में शामिल होने का फैसला किया।

गुतारेस ने पुरस्कार समारोह में कहा था कि मेजर राधिका सेन ‘‘एक सच्ची नायक और आदर्श’’ हैं और उनकी सेवा समग्र रूप से संयुक्त राष्ट्र के लिए एक योगदान है।

भाषा अमित नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments