scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशसेना प्रमुख तीन दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंचे

सेना प्रमुख तीन दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंचे

Text Size:

भुवनेश्वर, 27 मार्च (भाषा) सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी शुक्रवार को ओडिशा के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर यहां पहुंचे।

हवाई अड्डा पहुंचने के तुरंत बाद, जनरल द्विवेदी शहर में स्थित 120 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) के लिए रवाना हो गए, जहां वह सेना के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, सेना प्रमुख शनिवार को पुरी जाएंगे, जहां वह सैनिक सदन जायेंगे और जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और फिर गंजाम जिले के गोपालपुर के लिए रवाना होंगे।

इसके बाद वह गोपालपुर सैन्य स्टेशन जायेंगे। वह आर्मी एयर डिफेंस कॉलेज भी जायेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि इस दौरे के दौरान जनरल द्विवेदी सेना के प्रशिक्षण अवसंरचना, आधुनिक उपकरणों और परिचालन तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

सेना प्रमुख का 29 मार्च को नयी दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।

भाषा

देवेंद्र दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments