scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशदिल्ली-एनसीआर में हथियारों की तस्करी करने वाला गिरफ्तार

दिल्ली-एनसीआर में हथियारों की तस्करी करने वाला गिरफ्तार

Text Size:

नयी दिल्ली, सात जुलाई (भाषा) दिल्ली-एनसीआर में अपराधियों को अवैध हथियार की आपूर्ति करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान वजीरपुर के जेजे कॉलोनी निवासी मोहम्मद साजिद उर्फ राशिद के रूप में हुई।

पुलिस ने कहा, ‘‘उन्हें जानकारी मिली कि साजिद उत्तर प्रदेश से अवैध हथियार खरीदकर उन्हें कपिल सांगवान उर्फ ​​नंदू सहित अन्य गिरोहों को आपूर्ति करने वाला है और इसके लिए 28 जून को उत्तम नगर बस टर्मिनल के पास आएगा।’’

विशेष पुलिस आयुक्त (विशेष शाखा) एचजीएस धालीवाल ने कहा, जाल बिछाकर रात 10.40 बजे के आसपास उसे पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से हथियार भी बरामद कर लिए। उन्होंने बताया कि साजिद पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी पहले गाजीपुर मुर्गा मंडी में मांस का कारोबार करता था। यहां वह अशोक और हाजी के संपर्क में आया, जिन्होंने उसे हथियारों की तस्करी के धंधे में शामिल कर लिया। उन्होंने बताया कि हाजी मेरठ का हथियार में आपूर्ति करता था।

साजिद को 2012 में कमला मार्केट इलाके में हथियारों की डकैती के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस ने बताया कि जेल में वह अन्य अपराधियों के संपर्क में आया। बाहर आने के बाद भी हथियारों की तस्करी करता रहा।

पुलिस ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के मेरठ में विभिन्न हथियार आपूर्तिकर्ताओं से हथियार खरीदता था और फिर उन्हें दिल्ली-एनसीआर में अपराधियों को बेच देता था।

भाषा-खारी निहारिका माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments