scorecardresearch
Sunday, 25 October, 2026
होमदेशअसम के कोकराझार के जंगलों में हथियार और गोला-बारूद बरामद: शर्मा

असम के कोकराझार के जंगलों में हथियार और गोला-बारूद बरामद: शर्मा

Text Size:

गुवाहाटी, 24 अक्टूबर (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि कोकराझार जिले के घने जंगलों से उग्रवादी संगठन नेशनल संथाल लिबरेशन आर्मी (एनएसएलए) द्वारा छोड़े गए हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया गया है।

शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने मोटिझोरा के घने जंगलों में अभियान चलाया और हथियार व गोला-बारूद बरामद किए।

उन्होंने बताया कि बरामद सामान में 10 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, 6.5 किलोग्राम आईईडी सामग्री, 6.5 किलोग्राम टीएनटी विस्फोटक पाउडर और एक मैगजीन और एक कारतूस के साथ 7.65 एमएम की पिस्तौल शामिल है।

शर्मा ने कहा, “असम में उग्रवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के प्रयासों के तहत असम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खुफिया जानकारी के आधार पर कोकराझार में पुलिस ने मोटिझोरा के घने जंगलों में अभियान चलाया और एनएसएलए द्वारा छोड़े गए हथियार तथा गोला-बारूद बरामद किए।”

उन्होंने कहा कि बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) में शांति बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

भाषा जितेंद्र देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments