scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशक्षेत्रवार पीडीएस स्थानांतरण आंकड़ों की जानकारी नहीं : एफसीआई

क्षेत्रवार पीडीएस स्थानांतरण आंकड़ों की जानकारी नहीं : एफसीआई

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) को बताया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत खाद्यान्न के स्थानांतरण (डायवर्जन) के आदेशों के संबंध में उसके मुख्यालय में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

एफसीआई ने यह बात उस सूचना का अधिकार (आरटीआई) आवेदन के जवाब में कही, जिसमें पीडीएस रिलीज ऑर्डर के डायवर्जन को मंजूरी देने से पहले अपनाई जाने वाली प्रक्रिया और 2018-19 से 2022-23 के बीच एफसीआई द्वारा अधिकृत ऐसे प्रस्तावों के क्षेत्रवार अभिलेखों की जानकारी मांगी गई थी।

इसमें लागत-लाभ विश्लेषण, परिवहन खर्च, लाभार्थी प्रबंधन और परिवहन ठेकेदारों (एचटीसी), लंबित वित्तीय देनदारियों और खाद्यान्न प्रबंधन के लिए परिचालन रेलहेड के बिना जिलों का विवरण भी मांगा गया था।

आरटीआई आवेदन का जवाब देते हुए, एफसीआई मुख्यालय के केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी (सीपीआईओ) ने कहा कि अधिकतर बिंदुओं पर मांगी गई जानकारी क्षेत्रीय कार्यालयों से संबंधित है और जानकारी प्रदान करने के लिए आरटीआई अधिनियम, 2005 की धारा 6(3) के तहत आवेदन को सभी एफसीआई क्षेत्रीय कार्यालयों को स्थानांतरित कर दिया।

हालांकि, मुख्यालय ने पीडीएस रिलीज ऑर्डर के डायवर्जन को नियंत्रित करने वाले संबंधित परिपत्र और स्थायी निर्देश साझा किए।

भाषा यासिर दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments