scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशराजस्थान के 11 नए खेल स्टेडियम के लिए 16 करोड़ 50 लाख रूपए के प्रस्ताव को स्वीकृति

राजस्थान के 11 नए खेल स्टेडियम के लिए 16 करोड़ 50 लाख रूपए के प्रस्ताव को स्वीकृति

Text Size:

जयपुर, 10 जुलाई (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 11 नए खेल स्टेडियम के लिए 16 करोड़ 50 लाख रूपए के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।

प्रस्ताव के अनुसार गिर्वा (उदयपुर), केरू (जोधपुर), हिण्डौन (करौली), धोद (सीकर), परबतसर (नागौर), परसरामपुरा (झुंझुनूं), बानसूर (अलवर), रूपवास (भरतपुर), उच्चैन (भरतपुर), तारानगर (चूरू) तथा बगरू (जयपुर) में नए खेल स्टेडियम का निर्माण होगा।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार प्रत्येक स्टेडियम के निर्माण पर 1.50 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। स्टेडियम का निर्माण राजस्थान राज्य सड़क निर्माण एवं विकास निगम (आरएसआरडीसी) एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा।

इसमें कहा गया कि इस निर्णय के तहत नए बनने वाले सभी खेल स्टेडियमों में 200 मीटर का सिंडर एथेलेटिक ट्रैक, बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल, खो-खो व कबड्डी के मैदान आदि खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

बयान के अनुसार ढांचागत सुविधाओं के रूप में स्टेडियम कार्यालय की इमारत, शौचालय, ट्यूबवेल, आन्तरिक सड़कें व चाहरदीवारी आदि का निर्माण भी होगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022-23 के बजट में प्रदेश के विभिन्न जिलों में नए खेल स्टेडियमों का निर्माण करने की घोषणा की थी।

भाषा कुंज वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments