scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशजम्मू-कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मिली टैंक रोधी बारूदी सुरंग निष्क्रिय की गयी

जम्मू-कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मिली टैंक रोधी बारूदी सुरंग निष्क्रिय की गयी

Text Size:

जम्मू, 16 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास निर्माण कार्य के दौरान एक टैंक रोधी बारूदी सुरंग का पता चलने के बाद उसे निष्क्रिय कर दिया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा इस बारूदी सुरंग का पता लगाया गया, जिसे बाद में बम निरोधक दस्ते के विशेषज्ञों ने सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया।

उन्होंने कहा कि बीएसएफ तंगगुर सीमा चौकी क्षेत्र में कुछ निर्माण कार्य कर रही थी, जब उन्होंने टैंक रोधी बारूदी सुरंग को देखा और तुरंत अपने विस्फोटक विशेषज्ञों को बुलाया जिन्होंने बाद में उसे निष्क्रिय कर दिया।

भाषा रवि कांत प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments