scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशराजकोट में अतिक्रमण-रोधी अभियान समाप्त; 1489 मकान ध्वस्त किये गए

राजकोट में अतिक्रमण-रोधी अभियान समाप्त; 1489 मकान ध्वस्त किये गए

Text Size:

राजकोट (गुजरात), 25 फरवरी (भाषा) गुजरात के राजकोट शहर में दो-दिवसीय व्यापक अतिक्रमण-रोधी अभियान के दौरान 1,400 से अधिक मकान गिरा दिए गए और 350 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की भूमि मुक्त कराई गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नगर आयुक्त तुषार सुमेरा ने बताया कि ध्वस्त किये गए मकानों में 200 से अधिक बंगले जैसे मकान शामिल हैं।

सुमेरा ने कहा, ‘‘अभियान सोमवार सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ और मंगलवार शाम को समाप्त हुआ। जांगलेश्वर क्षेत्र में कुल 1,489 मकान ध्वस्त किये गए।’’

अधिकारी ने बताया कि इस अभियान में 1,512 नगरपालिका कर्मचारी तथा खुदाई करने वाली मशीन एवं ट्रैक्टर सहित 261 वाहन लगाये गए थे।

सुमेरा ने कहा, ‘‘यह राहत की बात है कि इस ध्वस्तीकरण के बाद, बाढ़ के कारण किसी की जान नहीं जाएगी और इलाके में बेहतर सड़कें बनेंगी जिससे एम्बुलेंस, अग्निशमन और पुलिस वाहनों के आसानी से आवागमन करने में सुविधा होगी।’’

भाषा सुभाष सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments