scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशएटा में पूर्व सपा विधायक, नौ अन्य के खिलाफ सरकारी जमीन पर कब्जे का एक और मामला दर्ज

एटा में पूर्व सपा विधायक, नौ अन्य के खिलाफ सरकारी जमीन पर कब्जे का एक और मामला दर्ज

Text Size:

एटा (उप्र), 11 जून (भाषा) एटा पुलिस ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक रामेश्वर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा यादव एवं सात अन्य लोगों के ख़िलाफ सरकारी बंजर भूमि पर अवैध कब्जे का एक और मामला दर्ज किया है।

एटा के अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाहा ने बताया कि जिले के अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव, उनके फरार भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा यादव सहित सात अन्य परिजनों के विरुद्ध थाना जैथरा में एक और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में प्राथमिकी वहां के लेखपाल ने दर्ज कराई है।

कुशवाहा ने बताया कि सपा नेताओं पर ग्राम समाज की सरकारी बंजर भूमि पर अवैध कब्जा कर विवाह भवन तथा मकान बनाने का आरोप है। एटा कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को भारी सुरक्षा के बीच सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव को गैंगस्टर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

एटा के थाना कोतवाली नगर में 18 अप्रैल को पूर्व विधायक यादव और उनके भाई के विरुद्ध अवैध भूमि पर कब्जा करने व थाना जैथरा क्षेत्र में दलित की भूमि पर अवैध कब्जा सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा, कोतवाली नगर में गैंगस्टर कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था।

एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) उदय शंकर ने पूर्व विधायक यादव की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि यादव के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कुल 70 से अधिक मामले दर्ज हैं।

भाषा सं आनन्द सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments