scorecardresearch
Wednesday, 8 April, 2026
होमदेशअमृतपाल के एक और सहयोगी को असम लाया गया

अमृतपाल के एक और सहयोगी को असम लाया गया

Text Size:

डिब्रूगढ़ (असम), 27 मार्च (भाषा) कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह के एक और सहयोगी को सोमवार को असम के डिब्रूगढ़ स्थित केंद्रीय कारागार भेज दिया गया, जहां पहले से उसके सात सहयोगी बंद हैं।

भगोड़े अमृतपाल का अंगरक्षक होने के संदेह में वरिंदर सिंह को कुछ दिन पहले पंजाब में गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारी ने कहा कि उसे विमान से डिब्रूगढ़ लाया गया और पुलिस अधीक्षक श्वेतांक मिश्रा के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा के बीच जेल ले जाया गया।

जेल में 19 मार्च से बहुस्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है, जिस दिन वारिस पंजाब दे (डब्ल्यूपीडी) के चार सदस्यों के पहले समूह को यहां लाया गया था।

राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत हिरासत में लिए गए अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह समेत तीन अन्य को 21 मार्च को पंजाब से लगभग 2500 किलोमीटर दूर डिब्रूगढ़ लाया गया था।

भाषा जोहेब रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments