scorecardresearch
Sunday, 7 July, 2024
होमदेशअंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक अजय कुमार सोनकर को पद्म श्री पुरस्कार देने की घोषणा

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक अजय कुमार सोनकर को पद्म श्री पुरस्कार देने की घोषणा

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 जनवरी (भाषा) भारत के स्वतंत्र शोधकर्ता वैज्ञानिक, डा. अजय कुमार सोनकर को ‘पद्मश्री’ सम्मान के लिए चुना गया है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिये जाने वाले राष्ट्रीय नागरिक सम्मानों में से एक, ‘पद्मश्री’ के लिए डॉ. अजय कुमार सोनकर के नाम की घोषणा विज्ञान एवं इंजीनियरिंग क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट वैज्ञानिक उपलब्धियों की वजह से की गई है। इन उपलब्धियों में अत्याधुनिक टिशू कल्चर के माध्यम से मोती बनाने की तकनीक शामिल है। उनके कार्यों के बारे में कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पत्र पत्रिकाओं में अध्ययन पत्र प्रकाशित हुए हैं।

सोनकर ने अपनी कार्य भूमि अंडमान और निकोबार में काले मोती बनाकर विश्व के वैज्ञानिक समुदाय का ध्यान आकर्षित किया था। इलाहाबाद में जन्मे डा. सोनकर ने समुद्र से दो हजार मील दूर समुद्री सीप में टिशू कल्चर तकनीक से मोती बनाने की तकनीक विकसित की है।

गणतंत्र दिचस के मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल करने वालों को विभिन्न नागरिक सम्मान के लिए चुना जाता है जिसमें इस वर्ष राष्ट्रपति के द्वारा चार पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्मश्री सम्मान प्राप्ति के लिए नामों की घोषणा हुई है।

भाषा राजेश राजेश माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments