रायवरम (आंध्रप्रदेश), 28 मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश पुलिस ने हाल में एक निजी बस और ट्रक (डंपर) की टक्कर में जान गंवा चुके 14 लोगों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए।
आंध्र प्रदेश में मार्कापुरम जिले के रायवरम गांव के समीप बृहस्पतिवार को एक निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर के बाद आग लग जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई तथा 22 अन्य घायल हो गए।
पुलिस अधीक्षक राजू ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “कल रात हमें डीएनए रिपोर्ट मिलीं। सभी सैंपल का मिलान लोगों के शवों के डीएनए से हो गया और तदनुसार, शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।”
उन्होंने बस चालक के इस दावे का खंडन कर दिया कि स्टीयरिंग व्हील जाम हो गई थी। उन्होंने कहा कि तकनीकी विशेषज्ञों ने पुष्टि की है कि ऐसी कोई खराबी नहीं हुई थी।
एसपी के अनुसार, बस चालक की गलती थी कि वह गलत लेन में चला गया और ट्रक के ईंधन टैंक से टकरा गया।
पुलिस के अनुसार पोडिली से मार्कापुर की ओर जा रहे एक कार चालक ने दुर्घटना को देखकर इस उल्लंघन की पुष्टि की। बाद में हिरासत में लिए गए ट्रक चालक ने भी पुष्टि की कि बस चालक की गलती थी।
भाषा
राजकुमार संतोष
संतोष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
