scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशआंध्र प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

Text Size:

अमरावती, 19 अप्रैल (भाषा) आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

अधिकारियों के साथ शुक्रवार को चर्चा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी किसी गंभीर समस्या के पैदा होने के बाद कल्याण का शनिवार को ऑपरेशन किया गया था।

अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ हैं।

चिकित्सकों ने जन सेना पार्टी के प्रमुख को करीब 10 दिन आराम करने की सलाह दी है।

नजीर ने रविवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं कल्याण के ऑपरेशन के बाद उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

नायडू ने शनिवार देर रात ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पवन कल्याण गारू के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वह जल्द अपनी ताकत फिर हासिल करें और पहले से अधिक स्वस्थ होकर लौटें।’’

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के प्रमुख वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने एक्स’ पर एक पोस्ट में भी कल्याण को शुभकामनाएं देते हुए उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।

भाषा

सिम्मी संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments