scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशआंध्र प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने दी उगादि त्योहार की बधाई

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने दी उगादि त्योहार की बधाई

Text Size:

अमरावती, 22 मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को राज्य के लोगों को तेलुगु नववर्ष उगादि त्योहार की बधाई दी।

राज्यपाल ने एक बयान में कहा, ‘‘ उगादि त्योहार के इस पावन अवसर पर, मैं आंध्र प्रदेश के लोगों और दुनियाभर में तेलुगु भाषी लोगों को शुभकामनाएं देता हूं।’’

मुख्यमंत्री रेड्डी ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं किसानों के लिए अच्छे दिन और मेरी बहनों के लिए खुशी की कामना करता हूं। सभी क्षेत्र के लोग खुश रहें और राज्य समृद्ध हो।’’

इसके बाद रेड्डी ने वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों के साथ भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना भी की।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments