अमरावती, 20 अप्रैल (भाषा) आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर और युवजन श्रमिक रायथु कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
नेताओं ने नायडू के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और राज्य को समृद्धि और विकास की ओर ले जाने के लिए निरंतर शक्ति की कामना की।
राज्यपाल नजीर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “नायडू को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य और दीर्घायु दें तथा आंध्र प्रदेश को समृद्धि और विकास के पथ पर अग्रसर करने के उनके संकल्प को मजबूत करने के लिए अपनी कृपा बरसाएं।”
जगन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “नायडू को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपको स्वस्थ और दीर्घायु होने की शुभकामनाएं!”
भाषा तान्या वैभव
वैभव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.