scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशआंध्र प्रदेश सरकार मनरेगा के क्रियान्वयन में पिछड़ रही है: जगन मोहन रेड्डी

आंध्र प्रदेश सरकार मनरेगा के क्रियान्वयन में पिछड़ रही है: जगन मोहन रेड्डी

Text Size:

अमरावती, 21 अप्रैल (भाषा) वाईएसआरसीपी प्रमुख वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि एन. चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली आंध्र प्रदेश सरकार मनरेगा के क्रियान्वयन में पिछड़ रही है और उन्होंने इसे पिछले दो वर्षों में जीएसटी तथा बिक्री कर वृद्धि में कथित कमी से जोड़ा।

पूर्व मुख्यमंत्री के अनुसार, जीएसटी और बिक्री कर वृद्धि में गिरावट “कम क्रय शक्ति और परिणामस्वरूप कम मांग” की ओर संकेत करती है।

रेड्डी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “ऐतिहासिक रूप से आंध्र प्रदेश मनरेगा के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों में रहा है। पिछले दो वर्षों में टीडीपी गठबंधन सरकार के दौरान हमने इस क्षेत्र में राज्य को पिछड़ते देखा है। यह पिछले दो वर्षों में जीएसटी और बिक्री कर वृद्धि में कमी से भी स्पष्ट है।”

सत्तारूढ़ टीडीपी की ओर से इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के दृष्टिकोण से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का प्रभावी क्रियान्वयन अत्यंत महत्वपूर्ण है।

विपक्ष के नेता रेड्डी ने कहा कि यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की खर्च करने योग्य आय बढ़ाता है जिससे ग्रामीण खपत को समर्थन मिलता है।

भाषा

राखी नरेश

नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments