scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशसत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी की विफल नीतियों के कारण आंध्र प्रदेश दिवालिया हो रहा : चंद्रबाबू नायडू

सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी की विफल नीतियों के कारण आंध्र प्रदेश दिवालिया हो रहा : चंद्रबाबू नायडू

Text Size:

मछलीपत्तनम (आंध्र प्रदेश), 13 अप्रैल (भाषा) तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने सभी वर्गों के लोगों को नीचा दिखाने के लिए सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी सरकार पर हमला किया और आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश को मौजूदा व्यवस्था द्वारा दिवालियेपन की तरफ धकेला जा रहा है।

नायडू अपनी पार्टी के संपर्क (आउटरीच) कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कृष्णा जिले के अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत मछलीपत्तनम में थे।

शहर के एक कॉलेज के मैदान में बुधवार रात को एक जनसभा को संबोधित करते हुए तेदेपा प्रमुख ने दावा किया कि वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में सभी मोर्चों पर नाकाम रही और शासन ने राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से राज्य के सभी वर्गों को “बर्बाद” कर दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दिवालिया स्थिति में धकेलने से पिछले चार वर्षों में राज्य के विकास को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने ताडेपल्ली शहर में मुख्यमंत्री रेड्डी के निवास का एक अप्रत्यक्ष संदर्भ देते हुए कहा, “मैं आपसे (लोगों से) पूछना चाहता हूं कि क्या आप रेत खरीदने में सक्षम हैं। रेत कहां जा रही है? रेत दूसरे राज्यों में भेजी जा रही है। वह पैसा कहां जा रहा है? क्या वह पैसा ताडेपल्ली पैलेस में नहीं जा रहा है।”

नायडू ने कहा कि तथाकथित कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभ नहीं हुआ क्योंकि वे बिजली दरों, बस किराया वृद्धि, कचरा कर और स्थानीय ब्रांडेड शराब की अत्यधिक दरों पर बिक्री के रूप में कई करों के बोझ तले दबे हुए थे।

उन्होंने विश्वास जताया कि टीडीपी 2024 के विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।

इससे पूर्व नायडू ने विजयवाड़ा से मछलीपत्तनम तक एक रोडशो भी किया जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

भाषा प्रशांत पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments