scorecardresearch
Friday, 3 April, 2026
होमदेशआंध्र प्रदेश: सड़क दुर्घटना में बेंगलुरु के परिवार के पांच सदस्यों की मौत

आंध्र प्रदेश: सड़क दुर्घटना में बेंगलुरु के परिवार के पांच सदस्यों की मौत

Text Size:

पालामनेरू (आंध्र प्रदेश), चार मार्च (भाषा) तिरुपति जा रही एक कार चित्तूर जिले में बुधवार को एक खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे कार सवार परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कार सवार परिवार बैंगलुरु निवासी था।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं और यह दुर्घटना बुधवार तड़के करीब आठ बजकर 45 मिनट पर पालामनेरू के पास चार लेन राजमार्ग पर हुई।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘परिवार के सदस्य कार से बेंगलुरु से तिरुपति जा रहे थे और उनकी कार पालामनेरू के पास खड़े एक ट्रक से टकरा गई, जिससे परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई।’’

पुलिस के अनुसार, माना जा रहा है कि यह दुर्घटना वाहन की गति तेज होने की वजह से हुई।

अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजन को सूचित कर दिया गया है।

भाषा यासिर अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments