सुरमपल्ली, 13 मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को ‘अन्नदाता सुखीभव-पीएम किसान कल्याण योजना’ के तहत लगभग 47 लाख किसानों को 2,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की।
इस योजना के तहत किसानों को प्रति वर्ष 20,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है।
मुख्यमंत्री ने कृष्णा जिले के सुरमपल्ली में एक जनसभा में 2024 के चुनावों के दौरान किए गए वादे के अनुसार इस कल्याणकारी योजना की तीसरी किस्त के तहत लगभग 47 लाख किसानों को 6,000 रुपये प्रति किसान वितरित किये।
कुल 2,676 करोड़ रुपये में से आंध्र प्रदेश ने 1,874 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।
एक विज्ञिप्ति में बताया गया कि अब तक दो किस्तों में किसानों के खातों में 14,000 रुपये जमा किए जा चुके हैं और शुक्रवार को 6,000 रुपये के वितरण को मिलाकर 20,000 रुपये का किया गया वादा पूरा हो गया।
भाषा जितेंद्र प्रशांत
प्रशांत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
