scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशआंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू 18 जनवरी को दावोस जाएंगे

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू 18 जनवरी को दावोस जाएंगे

Text Size:

अमरावती, 17 जनवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू मंत्रियों और अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ 18 जनवरी को स्विट्जरलैंड के दावोस में होने वाली विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की बैठक के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री 19 जनवरी से चार दिन तक डब्ल्यूईएफ में कई उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे, बैठकों में भाग लेंगे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

शनिवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, मंत्रियों और अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल डब्ल्यूईएफ में भाग लेने के लिए रविवार को दावोस के लिए रवाना होगा।’

मुख्यमंत्री रविवार को रात 8.35 बजे विजयवाड़ा हवाई अड्डे से पहले नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे और वहां से 19 जनवरी को सुबह 1.45 बजे स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख के लिए रवाना होंगे।

डब्ल्यूईएफ से संबंधित अपने कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद, नायडू 23 जनवरी को सुबह 8.25 बजे हैदराबाद लौटेंगे।

भाषा तान्या पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments