मुंबई, 26 फरवरी (भाषा) मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर पलसधरी और कर्जत रेलवे स्टेशन के बीच घाट सेक्शन में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 50 डिब्बों वाली एक मालगाड़ी के निर्धारित सीमा से अधिक गति से चलने के मामले में मध्य रेलवे ने जांच के आदेश दिए हैं और इसे “बड़ी सुरक्षा चूक” बताया है।
बताया गया कि पांच इंजनों के साथ चल रही यह मालगाड़ी लोनावला से कर्जत की ओर खंडाला घाट से नीचे उतर रही थी, जो देश के सबसे खड़े घाट सेक्शन में से एक माना जाता है। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हुए।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह गंभीर सुरक्षा चूक थी।
उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 1.40 बजे ट्रेन 60 किलोमीटर प्रति घंटे की निर्धारित सीमा के बजाय 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी।
सीआर के प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच का आदेश दिया गया हैं।
भाषा राखी सिम्मी
सिम्मी
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
