scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमदेशअमृत ​​भारत ट्रेनें आराम और संपर्क को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: प्रधानमंत्री मोदी

अमृत ​​भारत ट्रेनें आराम और संपर्क को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: प्रधानमंत्री मोदी

Text Size:

(फाइल तस्वीरों के साथ)

नयी दिल्ली, 14 जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल और असम से जल्द शुरू होने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें यात्री सुविधा और कनेक्टिविटी में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं, जो वाणिज्य और पर्यटन को भी बढ़ावा देंगी।

नौ नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र को पश्चिम बंगाल और असम से जोड़ेंगी।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘नई अमृत भारत ट्रेनें यात्री सुविधा और कनेक्टिविटी में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। अन्य लाभों में वाणिज्य और पर्यटन को बढ़ावा देना शामिल है।’

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा था कि नौ नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें जल्द ही शुरू की जाएंगी।

नई ट्रेनें गुवाहाटी (कामाख्या)-रोहतक, डिब्रूगढ़-लखनऊ (गोमती नगर), न्यू जलपाईगुड़ी-नागरकोइल, न्यू जलपाईगुड़ी-तिरुचिरापल्ली, अलीपुरद्वार-एसएमवीटी बेंगलुरु, अलीपुरद्वार-मुंबई (पनवेल), कोलकाता (सांतरागाछी)-तांबरम, कोलकाता (हावड़ा)-आनंद विहार टर्मिनल और कोलकाता (सियालदह)-बनारस को जोड़ेंगी।

दिसंबर 2023 में इसकी शुरुआत के बाद से अब तक 30 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें परिचालन में हैं। नौ नई सेवाएं जल्द ही जोड़ी जाएंगी।

भाषा

नोमान नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments