नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (भाषा) केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को आपात स्थिति से बचाव और उससे निपटने के विषय पर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के विभागाध्यक्षों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
गृहमंत्री बृहस्पतिवार को एससीओ की बैठक से इतर संगठन के कुछ सदस्य देशों के मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।
आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सीएसओ में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है और संगठन के विभिन्न कामकाजों में महत्वपूर्ण सहयोग भी कर रहा है।
बैठक में सीएसओ के सदस्य देशों के प्रतिनिधि ऐसी गंभीर आपात स्थितियों से जुड़ी सूचनाएं साझा करेंगे जो उनकी सीमा में उत्पन्न हुई हैं और उनसे कैसे निपटा गया, यह भी बताएंगे।
इस बैठक में प्रतिनिधि नवोन्मेषी तकनीकों पर अपने विचार साझा करेंगे और भविष्य में आपात स्थितियों से बचाव और उनसे निपटने के तरीकों आदि पर चर्चा करेंगे।
भाषा अर्पणा माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.