कोलकाता, 10 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का चुनावी घोषणापत्र जारी करेंगे।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने उनका स्वागत किया।
शाह महानगर में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी का ‘संकल्प पत्र’ जारी करेंगे। हालांकि, निर्धारित कार्यक्रम के तहत शाह को बृहस्पतिवार देर रात पहुंचना था, लेकिन वह शुक्रवार दोपहर यहां पहुंचे।
वह शाम करीब चार बजे पश्चिम मेदिनीपुर जिले के देबरा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और खड़गपुर में एक रोड शो में हिस्सा लेंगे।
भाषा
खारी वैभव
वैभव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
