scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशअमित शाह ने मध्यमग्राम में रोडशो का नेतृत्व किया

अमित शाह ने मध्यमग्राम में रोडशो का नेतृत्व किया

Text Size:

कोलकाता, 23 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में एक रोडशो का नेतृत्व किया और कहा कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार का पतन निकट है।

शाह ने सजे हुए एक वाहन के ऊपर से जेस्सोर रोड के दोनों ओर खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। कई लोगों ने नारंगी और केसरिया रंग के गुब्बारे और ‘कमल’ के फूल पकड़ रखे थे। ‘कमल का फूल’ भाजपा का चुनाव चिह्न है।

अपने फेसबुक हैंडल पर भीड़ की तस्वीर साझा करते हुए शाह ने कहा, ‘‘मध्यमग्राम में रोडशो में, यह भगवा रंग बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार का आक्रोश है, प्रतिशोध है। तृणमूल कांग्रेस जा रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का सूरज डूब गया है।’’

मध्यमग्राम में चुनाव के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना चार मई को होगी।

शाह ने रोडशो के दौरान पत्रकारों से कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद पश्चिम बंगाल में एक भी घुसपैठिए को नहीं घुसने दिया जायेगा।

भाषा

देवेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments