नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत पर बधाई दी।
गत चैंपियन भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में बृहस्पतिवार को यहां जैकब बेथेल के आक्रामक शतक के बावजूद इंग्लैंड को सात रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई।
शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में शानदार जीत दर्ज की! सेमीफाइनल में जीत के लिए भारतीय टीम को बधाई। आज रात हमारे खिलाड़ियों ने जो दृढ़ता और कड़ी मेहनत दिखाई, वह वाकई सराहनीय थी। फाइनल के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।’’
भारत रविवार को फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।
भाषा शफीक सुभाष
सुभाष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
