scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशअमित पाटकर गोवा पीसीसी के अध्यक्ष नियुक्त, कामत कांग्रेस कार्य समिति में शामिल

अमित पाटकर गोवा पीसीसी के अध्यक्ष नियुक्त, कामत कांग्रेस कार्य समिति में शामिल

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) कांग्रेस ने अमित पाटकर को अपनी गोवा इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है तथा पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत को कांग्रेस कार्य समिति में शामिल किया गया है।

कांग्रेस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, माइकल लोबो को विधायक दल का नेता, संकल्प अमोनकर को उपनेता और कार्लोस फरेरा को मुख्य सचेतक बनाया गया है।

पाटकर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ यूरी अलेमाओ को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पाटकर ने गिरीश चोडानकर का स्थान लिया है जिन्होंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद इस्तीफा दिया था। कामत को कांग्रेस कार्य समिति में स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

हाल ही संपन्न गोवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस को 40 सदस्यों की विधानसभा में 11सीटें हासिल हुईं।

भाषा हक अर्पणा अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments