scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशअमेज़न कंपनी के कैशियर की हत्या 12 लाख रुपये लूट लिए

अमेज़न कंपनी के कैशियर की हत्या 12 लाख रुपये लूट लिए

Text Size:

दरभंगा, 30 मार्च (भाषा) बिहार के दरभंगा जिले में लहेरियासराय थानाक्षेत्र के सैदनगर इलाके में अपराधी बुधवार दोपहर अमेज़न कंपनी के एक खजांची की हत्या कर 12 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए ।

सदर अनुमंडल पुलिस अधिकारी कृष्णनन्दन सिंह ने बताया में अमेज़न कम्पनी के खजांची जटाशंकर सिंह जब बैंक में उक्त धनराशि जमा करने जा रहे थे तभी मोटरसाईकिल पर सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मारी और वे उनसे रूपये भरा बैग छीनकर फरार हो गए । पुलिस के अनुसार जटाशंकर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल अस्पताल भेजने के साथ पुलिस द्वारा अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है ।

भाषा सं अनवर

राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments