scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशअखिल भारतीय चिटफंड संघ ने मार्गदर्शी का समर्थन किया, कहा-उसके खिलाफ कोई शिकायत नहीं

अखिल भारतीय चिटफंड संघ ने मार्गदर्शी का समर्थन किया, कहा-उसके खिलाफ कोई शिकायत नहीं

Text Size:

हैदराबाद, 13 अप्रैल (भाषा) अखिल भारतीय चिटफंड संघ ने मार्गदर्शी चिटफंड प्राइवेट लिमिटेड (एमसीएफपीएल) की कथित अनियमितताओं पर आंध्र प्रदेश पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आपत्ति जताते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि कंपनी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं है।

अखिल भारतीय चिटफंड संघ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सीआईडी पंजीकृत चिट कंपनियों की तुलना पोंजी और बहुस्तरीय विपणन कंपनियों जैसे सहारा, शारदा, या सत्यम कंप्यूटर्स से कर रही है, जिन कंपनियों पर ‘लोगों के धन के दुरुपयोग’ करने के आरोप हैं।

संघ ने यह भी कहा कि चिट फंड अपने ग्राहकों से जो स्वीकार करते हैं वह जमा नहीं होता है और उनके पास जिस तरह की संपत्ति होती है, मार्गदर्शी जैसी कंपनी के लिए लोगों का पैसा लेकर भागना असंभव है।

आंध्र प्रदेश सीआईडी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों से मीडिया जगत के प्रमुख उद्यमी रामोजी राव द्वारा स्थापित मार्गदर्शी चिटफंड कंपनी की जांच करने का अनुरोध किया है जिस पर चिटफंड कानून का उल्लंघन कर कंपनी के नकदी जमा रिकॉर्ड से ‘छेड़छाड़ करने व गलत जानकारी’ देने का आरोप है।

भाषा रवि कांत पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments