scorecardresearch
Thursday, 19 February, 2026
होमदेशदिल्ली में वायु गुणवत्ता संतोषजनक

दिल्ली में वायु गुणवत्ता संतोषजनक

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 फरवरी (भाषा) दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रही।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पिछले 24 घंटे में शहर में 0.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आईएमडी ने अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जतायी है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 164 दर्ज किया गया।

सीपीसीबी वर्गीकरण के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा तान्या अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments