नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) आयरलैंड के शैनन शहर में दो दिनों से अधिक समय से फंसे यात्रियों को लेकर एअर इंडिया की एक विशेष उड़ान बुधवार दोपहर दिल्ली के लिए रवाना हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
सोमवार को, न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे एयरलाइन के ए350 विमान को तकनीकी खराबी के कारण शैनन की ओर मोड़ दिया गया था। विमान को हवाई अड्डे पर उतारा गया और यात्री एवं चालक दल आयरलैंड के इस शहर में फंस गए।
अधिकारी ने बताया कि यह विशेष उड़ान ज्यूरिख से शैनन के लिए उड़ान भरने वाले बोइंग 787 विमान द्वारा संचालित की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि उड़ान ने बुधवार दोपहर आयरलैंड के शैनन शहर से उड़ान भरी।
विशिष्ट विवरण तत्काल प्राप्त नहीं किए जा सके।
भाषा अमित पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
