scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशएअर इंडिया एक्सप्रेस ने रविवार को यूएई के तीन शहरों के लिए उड़ानें रद्द कीं

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रविवार को यूएई के तीन शहरों के लिए उड़ानें रद्द कीं

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) एअर इंडिया एक्सप्रेस ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के हवाई अड्डा प्राधिकारियों के निर्देशों के बाद रविवार को अबू धाबी, रास अल खैमाह और शारजाह के लिए अपनी निर्धारित उड़ानें रद्द कर दीं।

विमानन कंपनी ने बताया कि वह दिल्ली-दुबई मार्ग पर आने-जाने वाली एक उड़ान संचालित करेगी, जो हवाई अड्डे पर स्लॉट (उड़ान का समय) की उपलब्धता और मौजूदा परिस्थितियों पर निर्भर होगी।

कंपनी ने बयान में कहा कि उसे यूएई हवाईअड्डा प्राधिकारियों के निर्देशों के बाद रविवार को उक्त शहरों के लिए अपनी गैर निर्धारित उड़ानों की भी संख्या कम करनी पड़ी है।

एअर इंडिया एक्सप्रेस के बयान में कहा गया कि अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष की वजह से हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंधों के कारण पश्चिम एशिया के लिए सेवाओं में कटौती की गई है।

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने शनिवार को घोषणा की थी कि रविवार को पश्चिम एशिया से आने-जाने वाली 72 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित की जाएंगी।

भाषा प्रचेता सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments