scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशएअर इंडिया, एआई एक्सप्रेस शनिवार को पश्चिम एशिया के लिए 80 उड़ानें संचालित करेंगी

एअर इंडिया, एआई एक्सप्रेस शनिवार को पश्चिम एशिया के लिए 80 उड़ानें संचालित करेंगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस 14 मार्च को पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने वाली 80 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी।

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच इस क्षेत्र में जारी संघर्ष ने हवाई संचालन को काफी हद तक बाधित कर दिया है।

एक बयान के अनुसार, दोनों एयरलाइन 14 मार्च को जेद्दा और मस्कट के लिए अपनी-अपनी निर्धारित सेवाएं संचालित करेंगी। इनमें कुल 18 उड़ानें हैं।

इसमें कहा गया है, ‘‘निर्धारित सेवाओं के अलावा, एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और सऊदी अरब से आने-जाने वाली कुल 62 गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी, जो उस समय प्रस्थान हवाई अड्डों पर स्लॉट की उपलब्धता और अन्य मौजूदा स्थितियों के अधीन होंगी।’’

भाषा आशीष प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments