नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मंगलवार को पश्चिम एशिया के शहरों के लिए कुल 60 उड़ानें संचालित करेंगी। इनमें संयुक्त अरब अमीरात के लिए 32 उड़ानें शामिल हैं।
मंगलवार को एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर जेद्दा से आने-जाने के लिए 14 उड़ानें संचालित करेंगी, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट से आने-जाने के लिए 14 उड़ानें संचालित करेंगी।
एक बयान में सोमवार को कहा गया, ‘निर्धारित सेवाओं के अलावा, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस 10 मार्च 2026 को भारतीय शहरों और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच कुल 32 उड़ानें संचालित करेंगी।’’
ये 32 उड़ानें भारत के विभिन्न शहरों से दुबई, अबू धाबी, शारजाह और रास अल-खैमाह आने-जाने के लिए होंगी।
भाषा तान्या अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
