scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशएआईएनआरसी, भाजपा ने पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया

एआईएनआरसी, भाजपा ने पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया

Text Size:

पुडुचेरी, 20 मार्च (भाषा) पुडुचेरी में सत्तारूढ़ ऑल इंडिया एन. आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) और भाजपा-अन्नाद्रमुक गठजोड़ ने विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे को शुक्रवार को अंतिम रूप दे दिया जिसके तहत एआईएनआरसी 16 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री और एआईएनआरसी नेता एन. रंगासामी ने यहां एक निजी होटल में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ बैठक की। वहीं, भाजपा शेष 14 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

एआईएनआरसी सूत्रों के अनुसार, भाजपा ने अपने कोटे की 14 सीटों में से अन्नाद्रमुक और लक्ष्य जननायगा काची (एलजेके) को दो-दो सीट दी हैं।

हालांकि, रंगासामी शुरू से ही यह कहते रहे हैं कि जोस चार्ल्स मार्टिन के नेतृत्व वाली एलजेके को केंद्र शासित प्रदेश में एआईएनआरसी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल नहीं किया जाना चाहिए, लेकिन केंद्रीय मंत्री के साथ बातचीत के बाद मुख्यमंत्री एलजेके को गठबंधन में शामिल करने के लिए सहमत हो गए।

वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में, एआईएनआरसी ने 16 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 10 सीटें जीती थीं। भाजपा ने 9 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 6 सीटें जीती थीं। अन्नाद्रमुक ने पांच सीटों पर चुनाव लड़ा लेकिन एक भी सीट नहीं जीत पाई।

केंद्र शासित प्रदेश की 30 सीटों पर एक ही चरण में मतदान 9 अप्रैल को होना है।

भाषा सुभाष नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments