scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशस्टालिन की आलोचना के दौरान अभिनेत्री नयनतारा का उल्लेख कर विवादों में घिरे अन्नाद्रमुक सांसद

स्टालिन की आलोचना के दौरान अभिनेत्री नयनतारा का उल्लेख कर विवादों में घिरे अन्नाद्रमुक सांसद

Text Size:

चेन्नई, 17 मार्च (भाषा) अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के राज्यसभा सदस्य सी वी शनमुगम ने मंगलवार को मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन की पहल ”हमें अपना सपना बताइए” को लेकर तंज कसते हुए अभिनेत्री नयनतारा का उल्लेख किया, जिससे विवाद उत्पन्न हो गया। कई वर्गों ने इसे लेकर कड़ी प्रतिक्रिया जताई।

यहां से करीब 150 किलोमीटर दूर विल्लुपुरम में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार के खिलाफ पार्टी के विरोध प्रदर्शन में भाग लेते हुए शनमुगम ने टिप्पणी की, “मुझे नयनतारा चाहिए, क्या आप इसे पूरा करेंगे? क्या मुख्यमंत्री किसी के नयनतारा से शादी करने के सपने को पूरा करेंगे?”

भाषा राखी पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments