scorecardresearch
Sunday, 25 October, 2026
होमदेशहैदराबाद में ‘डेवफेस्ट 2026’ में आईटी मंत्री का एआई अवतार पेश किया गया

हैदराबाद में ‘डेवफेस्ट 2026’ में आईटी मंत्री का एआई अवतार पेश किया गया

Text Size:

हैदराबाद, 24 अक्टूबर (भाषा) तेलंगाना में शनिवार को गूगल डेवलपर ग्रुप (जीडीजी), हैदराबाद द्वारा आयोजित ‘डेवफेस्ट 2026’ कार्यक्रम में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डी. श्रीधर बाबू का एआई अवतार पेश किया गया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि इस प्रदर्शन से पता चला कि उभरती एआई प्रौद्योगिकियां राज्य की प्राथमिकताओं, पहलों और महत्वाकांक्षाओं से जुड़ी जानकारी को लोगों के लिए कैसे अधिक सुलभ बना सकती हैं। साथ ही, इससे सार्वजनिक नेतृत्व के साथ नागरिकों की भागीदारी के नए रास्ते भी खुल सकते हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण तेलंगाना के एआई मंत्री का अनावरण था। यह सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डी. श्रीधर बाबू का पहला ‘प्री-एजीआई’ अवतार है, जिसे पहली बार मंच पर लाइव पेश किया गया।’’

कार्यक्रम में श्रीधर बाबू ने ऑनलाइन माध्यम से भी हिस्सा लिया और ‘इनोवेशन एट स्केल’ विषय पर मुख्य भाषण दिया।

श्रीधर बाबू ने कहा कि तेलंगाना को वैश्विक एआई केंद्र बनाने की दिशा में काम करते हुए सरकार चाहती है कि युवा नवोन्मेषक इस यात्रा के केंद्र में रहें।

भाषा देवेंद्र शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments