scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशविधानसभा चुनाव से पहले एलडीएफ समर्थित पूर्व निर्दलीय विधायक आईयूएमएल में वापस लौटे

विधानसभा चुनाव से पहले एलडीएफ समर्थित पूर्व निर्दलीय विधायक आईयूएमएल में वापस लौटे

Text Size:

मलप्पुरम (केरल), 22 मार्च (भाषा) केरल में नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले वामपंथी समर्थित पूर्व निर्दलीय विधायक करात रजाक सत्तारूढ़ एलडीएफ से अलग होने के बाद रविवार को आईयूएमएल में फिर से शामिल हो गए।

आईयूएमएल विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ का एक प्रमुख घटक है।

कोडुवल्ली के पूर्व विधायक रजाक ने यहां इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के प्रदेश अध्यक्ष सैयद सादिक अली शिहाब थंगल से उनके आवास पर मुलाकात की, जिसके बाद रजाक औपचारिक रूप से पार्टी में पुनः शामिल हो गये।

रजाक ने पत्रकारों से कहा कि उनकी वापसी बिना किसी शर्त के हुई है और किसी व्यक्तिगत मांग से प्रेरित नहीं है।

उन्होंने एलडीएफ के भीतर बढ़ते ‘‘असंतोष’’ की ओर इशारा करते हुए आरोप लगाया कि वाम मोर्चा उनके जैसे नेताओं को उचित रूप से समायोजित करने में विफल रहा है।

भाषा शफीक देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments