scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशकृषि मंत्री तोमर ने उपराष्ट्रपति को किसानों की सफलता की कहानियों से अवगत कराया

कृषि मंत्री तोमर ने उपराष्ट्रपति को किसानों की सफलता की कहानियों से अवगत कराया

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 जुलाई (भाषा) केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने हाल के वर्षों में अपनी आय दोगुनी करने में सक्षम 75,000 किसानों की सफलता की कहानियों के संकलन के बारे में उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू को शनिवार को अवगत कराया।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने इन कहानियों का संकलन किया है।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया कि नायडू ने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए कृषि मंत्री की सराहना की और आशा व्यक्त की कि इन किसानों का अनुभव उत्पादन और आय बढ़ाने के अभिनव तरीके अपनाने के प्रति दूसरे किसानों को प्रेरित करेगा।

बैठक यहां उपराष्ट्रपति आवास पर हुई।

गोवा के राज्यपाल पी.एस श्रीधरन पिल्लई और मणिपुर के राज्यपाल ए. गणेशन ने भी उपराष्ट्रपति से अलग-अलग मुलाकात की।

भाषा

जोहेब सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments